फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अगले पांच साल में बदलेगी शहर की सूरत, परियोजनाओं पर होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले पांच वर्षों में प्रयागराज की सूरत बदलने वाली है। कुंभ नगरी में एक साथ कई परियोजनाओं पर काम शुरू होने जा रहा है। इसमें नई टाउनशिप एयरोसिटी, विंध्य एक्सप्रेसवे और मेट्रो जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में इनर रिंग रोड के पहले चरण का काम तकरीबन 60 फीसदी पूरा हो चुका है। वहीं, प्रयागराज से सोनभद्र तक प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए सर्वे शुरू हो गया है।
प्रस्तावित 330 किमी लंबे विंध्य एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज के 84 गांव स्थित हैं जिनकी जमीन अधिग्रहीत की जानी है। अधिग्रहण से पहले ड्रोन से सर्वे शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

यह एक्सप्रेसवे सोरांव, फूलपुर, हंडिया तहसील के रास्ते होते हुए मिर्जापुर और सोनभद्र तक जाएगा। तहसील सोरांव के 29, फूलपुर के 24 और तहसील हंडिया के 31 गांव हैं। जिला प्रशासन की ओर से इन गांवों की सूची तैयार की जा चुकी है। खास यह कि विंध्य एक्सप्रेसवे प्रदेश को चार राज्यों की सीमा से जोड़ेगा और यह गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक होगा।
इसके साथ ही गंगा व यमुना पर कई पुल भी प्रस्तावित हैं। इनर रिंग रोड को करछना-फूलपुर से जोड़ने वाले छह लेन पुल का काम शुरू हो चुका है। वहीं, फाफामऊ में गंगा पर छह लेन पुल का काम अंतिम चरण में है। इसके अलावा गंगा पार सलोरी-हेतापट्टी के बीच और शास्त्री पुल के समानांतर एक-एक पुल प्रस्तावित है। साथ ही यमुना पर भी एक अन्य पुल प्रस्तावित है।
दूसरी ओर, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रयागराज में ग्रुप हाउसिंग निर्माण के लिए ई-नीलामी के माध्यम से दूसरे राज्यों के बिल्डरों को भी आमंत्रित किया है। अब तक यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों से 40 आवेदन आ चुके हैं। वहीं, पीडीए ने एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप ‘एयरोसिटी’ बसाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है जिसे जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें