फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म होगा पूरामुफ्ती थाने का अस्तित्व, धूमनगंज में होगा शामिल

Sat, 09 Jan 2021 12:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : धूमनगंज - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कौशाम्बी के 69 गांवों को प्रयागराज में शामिल किए जाने के निर्णय के बाद सबसे बड़ा असर पूरामुफ्ती थाने पर पड़ा है। इस थाने का अब अस्तित्व खत्म होने वाला है। इसे धूमनगंज थाने की एक चौकी बना दिया जाएगा। पूरामुफ्ती थाने में दर्ज मुकदमों को धूमनगंज में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। धूमनगंज थाने का स्टाफ करीब 40 फीसदी बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन


  प्रयागराज से सटे कौशाम्बी के 69 गांवों को प्रयागराज में शामिल करने का निर्णय काफी पहले हो चुका है। राजस्व विभाग के अंतर्गत यह सभी गांव आते हैं लेकिन पुलिस के क्षेत्राधिकार से ये गांव बाहर थे। अब कौशांबी के पिपरी और पूरामुफ्ती थाना क्षेत्रों में शामिल 69 गांवों को धूमनगंज थाना क्षेत्र में शामिल करने निर्णय लिया गया है। इसके लिए कमेटी बना दी गई है। पिपरी थाने के 29 और पूरामुफ्ती के 40 गांवों को धूमनगंज थाने के कार्यक्षेत्र में जोड़ा जाएगा। जिन 69 गांवों को धूमनगंज में जोड़ने का निर्णय लिया, उसमें पूरामुफ्ती गांव भी शामिल है।

पूरामुफ्ती गांव में ही थाना है। ऐसे में अब यह थाना भी धूमनगंज थाने में समाहित हो जाएगा। पूरामुफ्ती थाना भविष्य में धूमनगंज की एक चौकी के रूप में काम करेगा। यहां अब तक दर्ज मुकदमों को धूमनगंज में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। उन मुकदमों का क्षेत्राधिकार कहां होगा, इसके लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी का निष्कर्ष सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यही योजना पुलिस अधिकारियों की ओर से बनाई गई है।
विज्ञापन

 
  • पूरामुफ्ती थाना पूरामुफ्ती गांव में स्थित है जो प्रयागराज में शामिल होने जा रहा है। ऐसे में इस थाने को धूमनगंज थाने में शामिल कर लिया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। -केपी सिंह, आईजी रेंज
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें