फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक अहमद के गिरोह में आपस में ही शुरू हो गई दुश्मनी

Thu, 15 Oct 2020 01:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
अतीक की बेनामी संपत्तियां एक ही दिन में एक साथ होंगी सीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतीक के दुर्दिन शुरू होते ही गुगों की आपस में अदावत शुरू हो गई है। अतीक के रहते गिरोह में मनमुटाव होता था तो अतीक या अशरफ मामले को सुलझा देते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। सभी ने अपना अपना काम शुरू कर दिया है। ऐसे में उनके बीच रोज झगड़े लड़ाई हो रहे हैं। हालात यहां तक खराब हो गए हैं कि वे एक दूसरे की मुखबिरी भी कर रहे हैं। हाल में ही बली पंडित और अतीक का काम देखने वाले शख्स के बीच गाली गलौज और धमकी का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस को ऐसे ही कुछ और आडियो मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अतीक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही गिरोह में फूट पड़ गई है। कुछ ने तो अतीक के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया तो कुछ गुर्गे आपस में ही लड़ रहे हैं। दरअसल गिरोह के अधिकांश लोग जमीन का काम करते थे। इसके अलावा कुछ जुआ सट्टा खेलवा रहे थे तो कुछ विवादित जमीन खाली कराने का काम करते थे। अतीक के जेल जाने के बाद फरारी काट रहे अशरफ ही सबको मैनेज कर रहा था।

उसके जेल जाने के बाद अब कोई भी नहीं रह गया है, जो गुर्गों को मैनेज कर सके। अतीक ने गुर्गों को क्षेत्र और काम बांट रखे थे ताकि कोई आपस में झगड़ न सके। अगर झगड़ा हो भी जाता था तो अतीक बीच बचाव कर मामले को ठंडा कर देते थे लेकिन अब ऐसा नही हैं। गुर्गों को एक दूसरे के राज मालूम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें