फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जिले की अनुमानित आबादी 71 लाख, आंकड़ों में होगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण और गणना के आधार पर जिले की आबादी 71 लाख होने का अनुमान है लेकिन यह आंकड़े अंतिम नहीं हैं। दूसरे चरण की जनगणना के बाद इसमें बदलाव होगा। वहीं, मकानों की संख्या 12.14 लाख गिनी गई है।
विज्ञापन

दरअसल, मकान सूचीकरण व गणना का कार्य इसी उद्देश्य से कराया गया कि मकानों की सही संख्या सामने आ सके। जनगणना के दौरान सभी मकानों में अलग से जनगणना नंबर भी दर्ज किए गए। वहीं, इस दौरान परिवार के मुखिया से परिवार के कुल सदस्यों की संख्या भी पूछी गई।
मुखिया की ओर से बताई गई संख्या के आधार पर जिले की आबादी 71 लाख होने का अनुमान है लेकिन आंकड़ों में अभी बदलाव होगा क्योंकि सड़क किनारे, रेलवे व बस अड्डों पर रात बिताने वालों की गिनती नहीं की गई है।
विज्ञापन

यह गणना फरवरी-2027 से शुरू होने वाली दूसरे चरण की जनगणना में की जाएगी। पहले चरण में सैन्य क्षेत्र को प्रतिबंधित मानते हुए मकान सूचीकरण व गणना का कार्य नहीं कराया गया। दूसरे चरण में सैन्य क्षेत्र में भी जनगणना कराई जाएगी।
इसके अलावा कई लोगों ने तमाम आशंकाओं के कारण घर के सदस्यों की सही संख्या की जानकारी भी नहीं दी है। दूसरे चरण की जनगणना में जब एक-एक व्यक्ति की गणना होगी तो आबादी के सटीक आंकड़े सामने आएंगे और दूसरे चरण की जनगणना के बाद आबादी 75 लाख से अधिक होने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें