फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सिंचाई और जल संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

Sat, 09 Aug 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में सिंचाई बंधु और कैच द रेन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अपने कार्यक्षेत्र की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान और खरीफ की अन्य फसलों की खेती के मद्देनजर सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने नलकूपों की स्थिति की भी समीक्षा की और कहा कि जो भी नलकूप बंद या खराब हैं, उन्हें मरम्मत कर शीघ्र क्रियाशील किया जाए। इससे किसानों को वैकल्पिक सिंचाई साधनों की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

कैच द रेन अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जल संरक्षण से जुड़ीं सभी गतिविधियों को निर्धारित पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपलोड कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जल संचयन और संरक्षण की गतिविधियों को गंभीरता से लें ताकि जल संकट की चुनौतियों से निपटा जा सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें