शहर में शुक्रवार को हुई तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। कांग्रेस पार्टी ने चौक स्थित कार्यालय में बैठक कर नगर विकास मंत्री को पत्र भेजा और ड्रेनेज सिस्टम की खामियों को उजागर किया। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा कि नगर निगम के सफाई के दावे फेल हो गए हैं। पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा कि पुराने शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव से लोग परेशान हैं। कांग्रेस नेताओं ने नालियों की सफाई में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई की मांग की। बैठक में दीपचंद्र शर्मा, मो. हसीन, मानस शुक्ला, मनोज पासी, राकेश पटेल, हाजी सरताज, राम मनोरथ सरोज, नफीस कुरैशी सहित अन्य मौजूद रहे।