फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर चढ़कर बोल रहा टशन, नहीं थम रहा असलहों का प्रदर्शन, तस्वीरें वायरल

Tue, 22 Jun 2021 08:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पूरामुफ्ती के असरौली निवासी युवकों की है तस्वीर, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
prayagraj news : असलहे का प्रदर्शन करते वीडियो वायरल। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में असलहों के प्रदर्शन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ दिन पहले ही नवाबगंज में ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था और सोमवार को पूरामुफ्ती में फिर असलहों के प्रदर्शन करते युवकों की फोटो वायरल हो गई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि तस्वीरों के आधार पर 13 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें चिह्ति करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

prayagraj news : असलहे का प्रदर्शन करते वीडियो वायरल। - फोटो : prayagraj
तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने केबाद हड़कंप मच गया। इसमें कई युवक अलग-अलग हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि तस्वीरें देखने से साफ पता चल रहा है कि यह असलहों का प्रदर्शन करने केलिए खिंचवाई गई हैं। तस्वीरें वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मचा तो पुलिस अफसरों ने जांच शुरू कराई। अफसरों का कहना है कि फिलहाल यह नहीं पता चल सका कि तस्वीरें कब की हैं। तस्वीरों के आधार पर 13 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

prayagraj news : असलहे का प्रदर्शन करते वीडियो वायरल। - फोटो : prayagraj
तस्वीरों में असलहों संग दिखने वाले युवकों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पूरामुफ्ती के हटवा में रहने वाले युवकों की असलहों संग तस्वीरें वायरल हुई थी। जिसमें मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों केखिलाफ कार्रवाई की थी। हालांकि पुलिस का कहना था कि तस्वीरें पुरानी हैं। सोमवार को वायरल हुई तस्वीरों के संबंध में सीओ सिविल लाइंस सुधीर कुमार ने बताया कि अज्ञात में केस दर्ज कर आरोपियों को चिह्निनत किया जा रहा है।
विज्ञापन

prayagraj news : असलहे का प्रदर्शन करते वीडियो वायरल। - फोटो : prayagraj

पांच दिन बाद भी आरोपी पकड़ से दूर

उधर नवाबगंज में सामूहिक हर्ष फायरिंग के आरोपी पांच दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। लेकिन अब तक उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है। एसपी गंगापार धवल जायसवाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें