इलाहाबाद (ब्यूरो)। कचरी के किसानों पर हुए दमन को लेकर बुधवार को ताप बिजलीघर विरोधी मंच, दमन विरोधी मंच सहित विभिन्न जन संगठनों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी के हवाले से भेजा।
मंच के सदस्यों ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कचरी में हुई घटना का हवाला दिया। कहा कि किसान शांति से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने बर्बरता शुरू कर दी। उन्होंने ताप विद्युतगृह लगाए जाने को लेकर पुनर्विचार करने को कहा। प्रदर्शन में डॉ. आशीष मित्तल, उत्पला शुक्ला, ओडी सिंह, डॉ. निधि मिश्रा, बीके निषाद, सुरेश निषाद, राम कैलाश कुशवाहा, फूलचंद निषाद, विकल्प, उर्मिला आदि मौजूद रहे।