सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद घायल एवं घायलों का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी
नगर पंचायत सदर बाजार स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर उत्पन्न विवाद के बीच सोमवार को नायब तहसीलदार शंकरगढ़ राकेश यादव राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
इस दौरान स्थानीय लोगों का कहना है कि विवादित स्थल पर लगभग डेढ़ सौ वर्षों से राम जानकी मंदिर, शिव दरबार और हनुमान मंदिर बना था। मंदिर के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे व्यापारियों ने तत्काल स्वीकार कर लिया था। अब व्यापारियों का आरोप है कि मंदिर की जगह को व्यावसायिक उपयोग में लेने की कोशिश की जा रही है।
नगर निवासी दिलीप केसरवानी ने राजस्व टीम को लिखित रूप में बताया कि मंदिर के बाहर उनकी दो छोटी दुकानें थीं। उनका कहना है कि कुछ लोग मंदिर के पूर्ण निर्माण की बजाय परिसर में दुकानें खड़ी करना चाहते हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद घायल एवं घायलों का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी