फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार से दिल गया हार

Thu, 21 Jan 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार गड़बड़ाए मौसम की मार लोगों पर भारी पड़ रही है। दो दिनों में ठंड की चपेट में आने से दो दर्जन से अधिक लोगोें को दिल, दिमाग का झटका (हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक) लग गया। उपचार के लिए लोग स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के साथ शहर के कई निजी चिकित्सालयों में कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। सबसे अधिक मरीज स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती हुए हैं। अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में आठ नए मरीज आए जबकि  मेडिसिन आईसीयू में ब्रेन स्ट्रोक के छह मरीजों को भर्ती किया गया है। मरीजों को ऑक्सीजन पर रखा गया है। कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो. पीसी सक्सेना कहते हैं कि ठंड का असर लोगों के हार्ट पर पड़ा है। ओपीडी में आने के साथ गंभीर हालत में पहुंच रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि अगर किसी भी मरीज को अगर इसके लक्षण नजर आए तो तुरंत ऐसे अस्पतालों में भर्ती कराना चाहिए जहां आईसीयू हो। 
विज्ञापन

उन्होंने दिल का दौरा पड़ने वाले मरीजों के लिए पहले चार घंटे बेहद अहम बताए। इसी तरह ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों के साथ भी है। उनके लिए भी पहले चार घंटे में आईसीयू वाले अस्पताल पहुंचना जरूरी है। ऐसे मरीजों को बिना एक्सपर्ट की सलाह के कोई दवाएं भी न दी जाएं। सरकारी अस्पताल के साथ निजी चिकित्सालय में भी ऐसे मरीज भर्ती है। जार्ज टाउन, सिविल लाइंस, बाई का बाग सहित कई अस्पतालों में दर्जन भर से अधिक मरीज भर्ती हुए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें