फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनूपुर के करारी भदैली में छह गायों की मौत, हड़कंप

विज्ञापन
करारी भदैली धनूपुर की गोशाला की जांच करते एसडीएम व बीडीओ। - फोटो : PHOOLPUR
विज्ञापन
धनूपुर के करारी भदैली में छह गायों की मौत, हड़कंप
विज्ञापन

0 गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने दिया जांच का आदेश, पहुंचे एसडीएम और बीडीओ
0 गोशाला से कुछ दूरी पर मृत मिली गायें, ग्रामीणों ने लापरवाही से मौत का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
हंडिया (प्रयागराज)। बहादुर के कांदी गांव स्थित गोशाला में बृहस्पतिवार को तीन दर्जन गायों की मौत हो गई थी। इसके दो दिन बाद ही धनूपुर के करारी भदैली गांव में भी छह गायों की मौत हो गई। शनिवार को गोशाला से कुछ दूरी पर पानी से भरे खेत में मृत गायें मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने गोशाला संचालकों की लापरवाही से गायों की मौत का आरोप लगाया है। लोगों का यह भी कहना था कि वहां रोजाना दो-तीन गायों की मौत होती है। इसकी सूचना पर एसडीएम हंडिया जयनारायण सिंह तथा बीडीओ अखिलेश तिवारी गांव पहुंचे। उन्होंने गोशाला का भी निरीक्षण किया। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने भी जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

गांव स्थित गोशाला से कुछ दूरी पर झाड़ी है। उसके पास के मैदान तथा खेतों में पानी भरा है। सुबह कुछ लोगों ने देखा कि पानी में गायें मृत पड़ी हैं। इसकी सूचना तेजी से ग्रामीणों के बीच फैल गई और देखते ही देखते वहां भारी जमावड़ा हो गया। मृत गायों की फोटो भी ग्रामीणों ने वायरल कर दी। इससे प्रशासनिक अमला में हड़कंप मच गया तथा एसडीएम, बीडीओ तथा अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मृत गायें गोशाला की हैं। वहां बदइंतजामी के चलते ही गायों की मौत हुई है। हालांकि, मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान सुनीता तिवारी के पति धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने आरोप को नकार दिया। उनका कहना था कि गोशाला में रखी गईं सभी 118 गायें जीवित हैं। बीडीओ का भी कहना था कि गोशाला की सभी गायें सुरक्षित हैं। उन्होंने इसे अफवाह बताया। ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया कि पहले भी गोशाला की गायें मर चुकी हैं। इस पर एसडीएम का कहना था कि इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई। एसडीएम ने निर्देश दिया कि गोशाला में सूचीबद्ध गायों की किन्हीं कारणों से मौत हो जाती है तो उनका पोस्टमार्टम कराना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें