फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हवेलिया बस्ती में मंगलवार की सुबह 32 वर्षीय विवाहिता आरती यादव पत्नी लाल साहब यादव का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। ससुरालियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए थे। मायके वालों ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

झूंसी पुलिस के मुताबिक धूमनगंज के रहने वाले श्यामबाबू यादव की बेटी आरती का विवाह 2012 में झूंसी के हवेलिया बस्ती निवासी लाल साहब यादव से हुआ था। दोनों की दो संतानें हैं। ससुरालियों के मुताबिक आरती मंगलवार की सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो आरती का शव फंदे से लटका था।
वहीं, मायके वालों की ओर से पुलिस को तहरीर देकर घटना को जांच करने की मांग की गई। एसओ महेश मिश्र ने बताया कि आरती कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी। तकरीबन 11 माह से उसका उपचार भी चल रहा था। आशंका है कि बीमारी से परेशान होकर उसने खुदकुशी की। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें