फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आधुनिकता के दौर में भी कायम कुम्हारों की कारीगरी

Wed, 04 Nov 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मऊआइमा में दीपावली और चल रहे मुस्लिम लगन के तैयार करते प्रजापति समाज
विज्ञापन
दिवाली नजदीक आने से क्षेत्र के कुम्हारों के चाक तेजी से घूमने लगे हैं। बिजली की झालरों के बढ़ते चलन के बावजूद मिट्टी के दीयों की मांग ने उनके पुश्तैनी कारोबार को नई उम्मीद दी है। मुस्लिम समाज में शादी-विवाह के आयोजनों में भी मिट्टी के बर्तनों की मांग से कारीगरों को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन

मऊआइमा के ग्राम सिंसई निवासी 65 वर्षीय भोला नाथ प्रजापति इसे पुश्तैनी व्यवसाय बताते हैं। वे इस कला को जीवित रखने का संकल्प लेते हैं। सरपताही, रमना और मऊदोस्तपुर समेत कई गांवों के कुम्हार महीनों पहले से तैयारी में जुटे हैं। इनमें रमेश चंद्र, हरी लाल और मनोहर प्रजापति जैसे कारीगर शामिल हैं।
दिलीप, मुकेश, हरिशंकर और कमलेश जैसे कुम्हारों के अनुसार, दीये 50 से 100 रुपये सैकड़ा बिकते हैं। कुल्हड़ 200 से 500 रुपये सैकड़ा में उपलब्ध हैं। मुस्लिम शादियों में मिट्टी का तंदूर 800 से 1,000 रुपये तक में बिकता है। सनाहकी 400 रुपये सैकड़ा और तश्तरी 200 रुपये सैकड़ा की दर से बेची जा रही है।
विज्ञापन

कारीगरों का कहना है कि मिट्टी लाने, तैयार करने और बर्तनों को पकाने में बहुत मेहनत लगती है। लेकिन लागत के मुकाबले मुनाफा कम मिलता है। चीनी झालरों, थर्माकोल और प्लास्टिक के बर्तनों का बढ़ता प्रचलन उनके कारोबार को प्रभावित कर रहा है। बुजुर्ग कुम्हार समाज नई पीढ़ी की कम रुचि को लेकर चिंतित है। उनका मानना है कि प्रोत्साहन न मिलने पर यह पारंपरिक कला विलुप्त हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें