फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटर को गोली मारने वाला चचेरा भाई जेल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंटर को गोली मारने वाला चचेरा भाई जेल गया
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्नलगंज के सदियाबाद मुहल्ले में बर्थडे पार्टी में चचेरे भाई पर गोली चलाने वाले नन्हें को बुधवार को जेल भेज दिया गया। नन्हें ने पूछताछ में मंगलवार को स्वीकार कर लिया था कि उसी ने गोली चलाई थी। वह मारना किसी और को चाहता था लेकिन गलती से गोली रोहित लग गई थी।
विज्ञापन

सादियाबाद मोहल्ले में 31 दिसंबर की रात मोहल्ले के रहने वाले शशि की पत्नी के बर्थडे के मौके पर पार्टी थी। पार्टी के दौरान रोहित और ननका में विवाद हो गया था। इसी दौरान गोली चली और रोहित गंभीर रूप घायल हो गया। इस मामले में घर वालों ने ननका को आरोपी बनाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हालांकि उसने गोली चलाने से साफ इनकार किया था। बाद में अन्य लोगों से पूछताछ में पता चला कि गोली रोहित के ही चचेरे भाई नन्हें ने चलाई थी। पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने बताया कि ननका और रोहित झगड़ा कर रहे थे। उसने बीच बचाव किया। इसके बाद उसने गोली चला दी। गोली रोहित को लग गई। सीओ अजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को नन्हें को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें