फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में छह जुलाई तक बंद रहेगी कचहरी

Sat, 04 Jul 2020 01:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
इलाहाबाद जिला न्यायालय खोले जाने को लेकर संशय बरकरार है। पहले इसे तीन जुलाई को खोला जाना था, मगर अब छह जुलाई तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, न्यायालय प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री का कहना है कि हॉटस्पॉट परिधि में आने के बाद 12 जून को जिला न्यायालय बंद कर दिया गया था। इसे तीन जुलाई को खोला जाना था। इसकी तैयारी भी चल रही थी, मगर एसएसपी कार्यालय के कंटेनमेंट जोन में आने के बाद अदालत खोलने का निर्णय फिलहाल टाल दिया गया है। मंत्री राकेश दुबे का कहना है कि एसएसपी कार्यालय में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद निर्णय में बदलाव किया गया है और छह जुलाई तक फिर से न्यायालय बंद कर दिया गया है। लेकिन, यह छह जुलाई को ही स्पष्ट हो सकेगा। 

वहीं जिला न्यायालय के अधिवक्ता यतींद्र मिश्र सहित कई अधिवक्ताओं का कहना है कि जिले में सैकड़ों हॉटस्पॉट बना दिए गए हैं और चारों तरफ संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है, ऐसी हालत में जिला न्यायालय को अभी खोला जाना खतरे से खाली नहीं है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जिला न्यायालय खुल जाने के बाद जनपद के वादकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता कचहरी परिसर में उपस्थित रहेंगे। ऐसी हालत में संक्रमण बढ़ने की संभावना है। लिहाजा, इस पर  विचार करके ही न्यायालय खोले जाने का निर्णय किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें