फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश बने गौरवशाली, पूरे हों शहीदों के सपने

Fri, 24 Mar 2017 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शहीदे आजम भगत सिंह का उनके शहादत दिवस पर बृहस्पतिवार को भावपूर्ण स्मरण किया गया। देश की आजादी के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित आजाद शहीद स्थल पर शहीदों को नमन करने लोग जुटे तो विभिन्न संस्थाओं की ओर से सभा, गोष्ठियों, ज्योति, जुलूस आदि के माध्यम से भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आज़म भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से आजाद पार्क में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें याद किया गया। वंदे मातरम और शहीदों की क्रांतिकारी परंपरा अमर रहे के नारों के बीच उत्तर प्रदेश सशस्त्र पुलिस बल के जवानों की ओर से 21 गन शाट फायर कर सम्मान गारद की ओर से सलामी दी गई। प्रदेश सरकार की ओर से पुलिस बैंड के जवानों ने भी राष्ट्रधुन बजाकर सम्मान प्रकट किया। इसी क्रम में स्वतंत्रता सेनानी लल्लू मरकरी के चित्र पर भी फूल चढ़ाए गए।

बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय ने कहा, भ्रष्टाचार मुक्त भारत ही अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉ.नरेंद्र सिंह गौर ने गौरवशाली भारत बनाने के लिए संकल्प दिलाया। पूर्व सांसद रामनिहोर राकेश ने कहा, लोकतंत्र की तस्वीर बदल रही है। विधायक संजय गुप्ता ने कहा, युवा शहीदों से प्रेरणा लें। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू जायसवाल ‘मरकरी’, संचालन राजबहादुर गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो.श्रीबल्लभ ने किया। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, अटल कुमार राय, नगर आयुक्त शेषमणि पांडेय, एडीएम सिटी पुनीत शुक्ला, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह सहित अनेक विशिष्टजन मौजूद थे।
विज्ञापन


आजाद प्रतिमा स्थल पर जुटे कवियों डॉ.नरेेश कात्यायन, डॉ.श्लेष गौतम, अर्पित वाजपेयी, नजीब इलाहाबादी, मनमोहन सिंह तन्हा आदि ने शहीदों की याद में रचनाएं पढ़ीं। स्कूली बच्चों ने गायन, वादन, नृत्य एवं लघुनाटिका का मंचन करके सभी को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें