फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वाॅयस रिकाॅर्डर युक्त सीसीटीवी की निगरानी में रखी जाएंगी कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में सेंधमारी रोकने के लिए कॉपियां वाॅयस रिकाॅर्डर युक्त सीसीटीवी की निगरानी में रखी जाएंगी। इस संबंध में यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के पहले सादी उत्तर पुस्तिकाओं के रख-रखाव को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि हर केंद्रों पर वाॅयस रिकाॅर्डर वाले सीसीटीवी की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं को रखा जाए, जो 24 घंटे क्रियाशील हो।
कॉपियों में भी बदलाव किए गए हैं। धागे की सिलाई व सभी कॉपियों पर क्यूआर कोड भी पहले की तरह होगा। हर पेज पर माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो होगा और रंग भी बदले गए हैं। हाईस्कूल की (अ) कॉपी गहरा नारंगी और (ब) काॅपी का रंग गहरा नीला होगा।
विज्ञापन

इसी तरह इंटरमीडिएट की (अ) काॅपी का रंग गहरा जामुनी और (ब) कॉपी का रंग गहरा हरा होगा। सचिव ने सभी डीआईओएस को कहा है कि सादी कॉपियों के वितरण के लिए कक्ष को खोलने व बंद करने को एक लॉगबुक बनाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें