फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लाइन ठीक कर रहे संविदा कर्मचारी को लगा करंट

Sat, 20 May 2023 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। विद्युत उपकेंद्र के टिसुआ फीडर पर तैनात संविदा कर्मी मोनू उर्फ मोहनलाल करंट की चपेट में आने से झुलस गया। हादसे के समय वह फॉल्ट की मरम्मत कर रहा था। गंभीर हालत में उसे सीएचसी भेजा गया। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

युवक के बड़े भाई मुन्नालाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे भाई शटडाउन लेने के बाद गुलनगरा गांव में 11 हजार केवी लाइन के पोल पर चढ़कर फॉल्ट की मरम्मत कर रहा था। अचानक सप्लाई शुरू कर दी गई। करंट लगने से वह पोल से नीचे आ गिरा। ग्रामीणों ने फोनकर उसे सूचना दी। इसके बाद गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। मुन्नालाल ने बताया कि मशीन में गड़बड़ी के चलते कई बार अपने आप लाइन चालू और बंद हो जाती है। आशंका है कि इसी वजह से शुक्रवार को अचानक सप्लाई शुरू हो गई होगी। उन्होंने जांच कराने की मांग की।
हादसे के बाद टिसुआ फीडर से जुड़े गांव की बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। एसडीओ फरीदपुर सतीश जायसवाल ने बताया कि विद्युत सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है। शटडाउन के बाद भी सप्लाई कैसे शुरू हुई इसकी जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन



करंट से पांच झुलसे
हाफिजगंज। गुलड़िया गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर में शार्ट सर्किट की वजह से पास में रखे भूसे के बोंगे में शुक्रवार को आग लग गई। पड़ोस में ही सुरेंद्र का घर है। फॉल्ट की वजह से उनके घर में करंट फैल गया। सुरेंद्र के साथ विनोद कुमार, सावित्री देवी, गंगा देवी, सुशांत और ढाई वर्ष के पुष्कर को भी करंट के झटके लगे। सुरेंद्र ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने फॉल्ट मरम्मत की सुध नहीं ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें