फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के उत्सव में भरे हुनर के रंग

Sat, 27 Apr 2019 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
aprajita - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
मनमोहन पार्क स्थित स्वास्तिक मैगनोलिया अपार्टमेंट में शुक्रवार की शाम लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए बच्चों महिलाओं, युवाओं ने नृत्य-संगीत और प्रतियोगिताओं से संदेश दिया। इस दौरान स्लोगन, पोस्टर, क्विज, मेहंदी प्रतियोगिताओं के अलावा भरत नाट्यम नृत्य और नृत्य नाटिकाओं का मंचन किया गया। अमर उजाला अपराजिता व निर्वाचन आयोग के स्विप कार्यक्रम के संयुक्त अभियान में बतौर मुख्य अतिथि निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक भूपेंद्र सिंह ने पहल को सराहा और शहर उत्तरी केमतदाताओं से रिकार्डतोड़ मतदान की अपील की। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


अपार्टमेंट में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर लोगों का उत्साह देखते बना। हाउसिंग सोसाइटी की रेखा अग्रवाल और अर्चना चावला के संयोजन में हुई प्रतियोगिताओं में बच्चों, महिलाओं, युवाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। क्विज प्रतियोगिता में सहर्ष, आर्यन, सिद्धि सिंह, यश बिहानी, सिद्धांत ने हिस्सा लिया। जबकि दूसरे वर्ग में मानस, मोंटी, सिद्धि पांडेय, संजीवनी, अंशिता ने भाग लिया। इसी प्रतियोगिता के तीसरे वर्ग में आदित्या जायसवाल, सक्षम व अन्य शामिल थे।

मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में अरुंधती सिंह, विनीता विश्वकर्मा, रेखा अग्रवाल, ललिता बिहानी व श्वेता गुप्ता ने हथेलियां रचाईं। स्लोगन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में संचित गुप्ता, सिद्धि सिंह, उन्नति राय ने बाजी मारी। स्विप कार्यक्रम से संबद्ध शिक्षक मुकेश श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव व शिक्षिका अपर्णा बाजपेयी के अलावा समाजसेविका राजलक्ष्मी तिवारी,मूंछ नर्तक राजेंद्र तिवारी दुकान जी ने जागरूकता अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष कमल कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रो साहित्य कुमार नाहर, केपी सिंह, एसपी जौहरी, संजय पांडेय ने विचार व्यक्त किए। संचालन सचिव अनूप श्रीवास्तव ने किया। स्विप के सहायक प्रभारी अधिकारी डॉ. निरंजन सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें