कुम्भ में पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा किन्नर अखाड़ा बेहद चर्चा में है। इस कुंभ की खासियत ये है कि हर बार की तरह इस बार यहां 13 नहीं बल्कि 14 अखाड़े शामिल रहेंगे। इनमें से 7 शैव, 3 वैष्णव व 3 उदासीन (सिक्ख) अखाड़े हैं। इन सभी अखाड़ों की अपनी-अपनी विशेषता और महत्ता होती है। इनके कानून अलग होते हैं इनकी दिनचर्या और इनके इष्टदेव भी अलग अलग होते हैं।14वें अखाड़े के रूप में प्रतिपादित इस अखाड़े में भक्तों की दिनभर भीड़ लगी रहती हैं। लोग अपने परिवार के साथ किन्नर संतों के दर्शन को पहुंच रहे हैं ।