फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एक सप्ताह से बस्ती में अंधेरा, नहीं बदला गया ट्रांसफाॅर्मर

Thu, 16 Apr 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मुनौवरपुर की महुआतिर बस्ती के लोग पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बस्ती में लगा 10 केवी का ट्रांसफाॅर्मर जल जाने के बाद अब तक उसे बदला नहीं गया है।
विज्ञापन

उपभोक्ता पप्पू पटेल और बाबूलाल आदि लोगों का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर जलने की सूचना विभाग को कई बार दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे जहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं पेयजल की समस्या भी बढ़ गई है।
गांव निवासी संजय तिवारी, राजकरन, मानिकचंद्र और गोलू आदि उपभोक्ताओं ने जल्द से जल्द नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इधर, उपखंड अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि ट्रांसफाॅर्मर बदले जाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही बस्ती की विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें