फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आसमान में छाए घने बादलों से सर्दी में हुई बढ़ोतरी

Sun, 14 Dec 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान में छाए घने बादलों ने सर्दी में इजाफा कर दिया है। दिनभर धूप के न निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। खेतों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम दिख रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बादलों की वजह से नमी बढ़ गई है। रात का तापमान गिरने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। क्षेत्र के मंसूराबाद, शहजादपुर, रेरुआ, महेशगंज, बेरावांरोड, खरगपुर नहर, मेण्डारा आदि बाजारों में भी देर शाम सन्नाटा पसरने लगा है। क्षेत्रीय लोगों ने एसडीएम सोरांव से मांग की है कि प्रमुख चौराहों, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें