टुड़ियार से बड़ोखर तक सड़क के चैड़ीकरण और बड़ोखर से देवघाट तक सड़क के नवनिर्माण को मंजूरी मिल गई है। उक्त दोनों रास्ते लंबे समय से खस्ताहाल थे। करीब तीन वर्षों से खस्ताहाल सड़क बड़ोखर से देवघाट के नवनिर्माण की मांग लगातार लोग कर रहे थे। इसके मद्देनजर अधिशासी अभियंता पीके राय की ओर से बड़ोखर से देवघाट के रास्ते के नवनिर्माण और बड़ोखर से टुड़ियार मार्ग के चैड़ीकरण की स्वीकृति दे दी गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक रामकृपाल कोल, पूर्व प्रधान बड़ोखर राम रहीश पांडेय, ग्राम प्रधान अमिलिया सुभाष चंद्र पांडेय, किसान नेता राजू चैबे, अरुण कुमार चतुर्वेदी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राम अवध कुशवाहा आदि ने खुशी जताई है।