फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार शहर घूमकर लौटा प्रेमी जोड़ा, युवक बंदी

Tue, 14 Jul 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। अतरसुइया इलाके से बीस रोज पहले अगवा इंटर की छात्रा को बरामद कर पुलिस ने उसके अपहरण के आरोपी कबाड़ी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने छात्रा को उसके परिजनों के साथ भेज दिया।
विज्ञापन


रेलवे अफसर की बेटी 17 वर्षीय सौम्या (नाम काल्पनिक) को बीस रोज पहले पड़ोस में रहने वाले कबाड़ी का पुत्र तौफीक (21) अगवा कर ले गया था। पुलिस ने तौफीक और उसके मां-बाप के खिलाफ रिपोर्ट लिखी थी। इस अपहरण पर खासा हंगामा हुआ थाष दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी। सोमवार को अतरसुइया पुलिस ने सौम्या के साथ तौफीक को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि सौम्या को लेकर तौफीक पहले फतेहपुर गया। फिर वे कानपुर, दिल्ली और मुंबई जाकर यहां-वहां टिकते रहे।

सौम्या अपने घर से छह हजार रुपये ले गई थी। इतने कम पैसों में वे होटल में भी नहीं ठहर सकते थे इसलिए रेलवे स्टेशन और उसके आसपास फुटपाथ पर समय काटते रहे। जब पैसे खत्म हुए तो तौफीक घर लौट आया। उसने फोन पर परिजनों से बात की थी जिन्होंने उसे हाईकोर्ट में पेश करने के लिए बुलाया था। सौम्या को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उसने कहा कि तौफीक उसे झांसा देकर ले गया था। मंगलवार को उसका डफरिन अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें