चंपापुर तिराहे से चंपापुर और चनेथू गांव तक जाने वाली सड़क बदहाल स्थिति में है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को रोज़ाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मार्ग जंघई रेलवे स्टेशन से हंडिया जाने वाले मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों सड़कें पूर्व मंत्री श्याम सूरत उपाध्याय के कार्यकाल में बनी थीं। अब इन पर डामर गिट्टी का नामोनिशान भी मिट चुका है । बारिश या पानी भरने के कारण ये गड्ढे और खतरनाक हो जाते हैं, जिससे बाइक सवार अक्सर चोटिल हो जाते हैं।
गांव के आनंद यादव, संजय दुबे, मुकेश दुबे, मोहम्मद सलीम और सभाजीतपुर प्रधान रोहित भारती ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए गुहार लगाई गई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला।