फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का ख्याल रखने का मैसेज पत्नी को भेज कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 26 Jul 2021 11:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चौक के ठठेरी बाजार में रहने वाले बर्तन कारोबारी आशीष कुमार केशरवानी (45) ने घर के भीतर खुद को गोली से उड़ा लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे तो वह बाथरूम में मृत पड़ा मिला।
विज्ञापन
prayagraj news : आशीष केसरवानी (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौक के ठठेरी बाजार में रहने वाले बर्तन कारोबारी आशीष कुमार केशरवानी (45) ने घर के भीतर खुद को गोली से उड़ा लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे तो वह बाथरूम में मृत पड़ा मिला। उसने यह कदम क्यों उठाया, यह देर रात तक स्पष्ट नहीं हो सका था। लेकिन घरवालों से पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि वह व्यापार को लेकर परेशान था। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। आत्महत्या करने के कुछ देर पहले उसने पत्नी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर बच्चों का ख्याल रखने के लिए कहा और भाई बहनों को मैसेज भेजकर माता-पिता का ध्यान रखने की भी बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

prayagraj news : आत्महत्या। - फोटो : prayagraj
ठठेरी बाजार में रहने वाले ताराचंद केशरवानी घर में ही सौरभ स्टेनलेस स्टील पैलेस नाम से बर्तन की दुकान चलाते हैं। यहां उनका इकलौता बेटा आशीष भी बैठता था। परिवार में माता-पिता के अलावा उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। आशीष के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर भी है। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया कि रोज की तरह ही सोमवार को भी आशीष पिता के साथ दुकान पर था। करीब 4.30 बजे वह घर के भीतर गया और बिना कुछ बताए ऊपरी तल पर स्थित कमरे में चला गया। इस दौरान उसकी पत्नी नीचे बेटे को पढ़ा रही थी, जबकि मां अपने काम में व्यस्त थीं।

अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी व मां भागकर ऊपर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई। आशीष खून से लथपथ हालत में बाथरूम में पड़ा था और पास ही उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी। शोरगुल सुनकर पिता व आसपास के लोग भी पहुंच गए जिसके बाद उसे एसआरएन ले जाया गया। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि व्यापारी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में घरवाले भी कुछ स्पष्ट बता नहीं पाए। लेकिन यह बात सामने आई है कि वह व्यापार को लेकर परेशान थे। फिलहाल शव मर्चरी भेजवा दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें