फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने मां-बेटे को दौड़ाकर पीटा, सिपाही बनाता रहा वीडियो

विज्ञापन
The bullies run and beat the mother-son, the soldier keeps making videos
विज्ञापन
बहरिया। सिकंदरा तिराहे पर रविवार की सुबह दबंगों ने जमकर तांडव किया। दबंगों ने एक महिला व उसके बेटे को सरे आम दौड़ा दौड़ा कर पीटा और उसके बाल पकड़ कर सड़क पर काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए । महिला मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन डर से कोई सामने नहीं आया।
विज्ञापन

बहरिया थाना क्षेत्र के वीरगंज निवासी बब्बे यादव पुत्र राम मुरत यादव मैजिक सवारी गाड़ी चलाता है। रविवार की सुबह करीब छह बजे वह सवारी के इंतजार में सिकंदरा तिराहे पर अपनी गाड़ी खड़ा किया था। तिराहे पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर सिकंदरा के कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद सिकंदरा कस्बे के कई लोग मौके पर जुट कर बब्बे को पिटाई करने लगे। वह मदद के लिए इधर उधर भागता रहा और लोग उसको लाठी डंडा सरिया से पीटते रहे। किसी ने इस बात की जानकारी उसके घर पर दे दी। बेटे को पीटने की जानकारी होने पर उसकी मां अमरावती देवी मौके पर पहुंची।
बचाने का प्रयास किया तो दबंग उसके ऊपर टूट पड़े। लाठी डंडा सरिया से पीटने के बाद जब वह बेसुध हो गई तो उसके बाल को पकड़ कर सड़क पर घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए । सिकंदरा चौकी का एक सिपाही पहुंचा भी तो कार्रवाई के बजाय वह विडियो बनाने लगा और दबंग महिला को पीटते रहे। काफी लोगों के आ जाने पर दबंग धमकी देते हुए चले गए। वहीं बगल में पुलिस चौकी होने के बावजूद किसी ने मौके पर पहुंचकर महिला को नहीं बचाया। लोगों ने मदद करके बुरी तरह जख्मी महिला और उसके बेटे को बहरिया थाने पहुंचाया। महिला की तहरीर पर महताब, इरताज समेत करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें