फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात महिला सिपाही के भाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Sun, 12 Sep 2021 09:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रायबरेली की रहने वाली दीपा सिंह सिपाही हैं। वे हाईकोर्ट सुरक्षा में तैनात हैं। दीपा बैरहना स्थित पुलिस कालोनी में रहती हैं। उनका छोटा भाई साहिल सिंह भी उनके साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को दीपा दिन में ड्यूटी पर गई थी।
विज्ञापन
sucide
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैरहना स्थित पुलिस कालोनी में रहने वाली महिला सिपाही के भाई साहिल सिंह (22) ने शनिवार दिन में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। न तो कमरे से कोई सुसाइड नोट मिला न ही मोबाइल से कोई जानकारी मिली। पुलिस का कहना है कि अंत्येष्टि के बाद पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि साहिल ने फांसी क्यों लगाई?
विज्ञापन


रायबरेली की रहने वाली दीपा सिंह सिपाही हैं। वे हाईकोर्ट सुरक्षा में तैनात हैं। दीपा बैरहना स्थित पुलिस कालोनी में रहती हैं। उनका छोटा भाई साहिल सिंह भी उनके साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को दीपा दिन में ड्यूटी पर गई थी। वह दिन में एक बार साहिल को फोन कर जरूर हालचाल लेती थी। दोपहर में दीपा ने साहिल को कई बार फोन किया लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। दीपा लगातार प्रयास करती रहीं।

शाम को वह जब वह घर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। कीडगंज पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ा गया। अंदर साहिल ने फांसी लगार जान दे दी थी। पुलिस ने कमरे की तलाशी लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। दीपा भी कुछ नहीं बता पा रही थीं। सूचना पर घर वाले आ गए। साहिल तीन बहनों में इकलौता भाई था। घर वालों का बहुत प्यारा था। उसे क्या परेशानी थी? उसने घर वालों को कुछ नहीं बताया था। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इंस्पेक्टर सुनील बाजपेई ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उसकी अंत्येष्टि के बाद कारण पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें