Prayagraj News : हेलीकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन।
- फोटो : अमर उजाला।
बुधवार को मऊआइमा के पूरे मियां निवासी डॉ. राहुल की बरात प्रयागराज के धूमनगंज पहुंची। दूल्हा हेलिकॉप्टर से विदा कराकर दुल्हन को घर ले आया। हेलिकॉप्टर से जब बरात निकली तो लोग देखने के उमड़ पड़े। इसके लिए गांव में हेलीपैड तैयार किया गया था।
मऊआइमा के मोहल्ला पूरे मियां जी निवासी उमाशंकर साहू बर्तन कारोबारी हैं। उनके बेटे डाॅ राहुल साहू बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन सर्जरी) की शादी प्रयागराज के धूमनगंज में तय थी। बुधवार को दिन 11 बजे राहुल दूल्हा बनकर अपनी बहन खुशबू, पिता उमाशंकर साहू, बहनोई नितेंद्र साहू के साथ जिला पंचायत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेलिकॉप्टर से बरात लेकर प्रयागराज के थाना धूमनगंज हरवारा के लिए निकले।
उनकी बरात पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रिका साहू के घर पहुंची। पूर्व ब्लॉक प्रमुख की सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के पद पर तैनात बेटी चंद्रिमा से हुई। शाम को दुल्हन चंद्रिमा को विदा कराकर डॉ. राहुल मऊआइमा पहुंचे तो देखने वाले जुट गए। शेष बराती वाहनों से सुबह धूमनगंज चले गए थे। उनके घरवालों ने बताया कि 66 महाराजा एविटन प्राइवेट लिमिटेड के हेलिकॉप्टर का किराया करीब ढाई लाख रुपये दिया गया।