इलाके के मेजिया गांव में आई एक बरात में उस समय हड़कंप मच गया जब द्वारचार के दौरान पुलिस को देख दूल्हा भाग गया। हालांकि उसे पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह भागने में सफल रहा। हालांकि दुल्हे की हरकत देख घरातियों ने कई बरातियों को बंधक बना लिया। बाद में पता चला कि दूल्हा कोरांव थाना क्षेत्र में एक मामले में वांछित चल रहा है, इसलिए पुलिस को देख बगैर शादी किए ही भाग खड़ा हुआ।
मेजिया गांव में कमला शंकर यादव के यहां बारात आई हुई थी। द्वारचार की रश्म पूरी की जा रही थी कि इसी दौरान बरात में एक सिपाही दिख गया। बस दूल्हा द्वारचार की रश्म पूरा किए ही भाग खड़ा हुआ।
दूल्हे का कुछ लोग पीछा किए, लेकिन वह नौ दो ग्यारह हो गया। गुस्से में हुए घरातियों ने बरात में जितनी गाड़ियां आईं थीं सभी के टायर से हवा निकाल दिया। कई बरातियों को बंधक बना लिया गया। मेजा थाने के कोतवाल सुनील बाजपेयी ने बताया कि दूल्हा कोरांव थाने में एक मामले में वांछित है। इसलिए पुलिस को देख दुल्हा भाग गया।