फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बरातियों की बोलेरो नदी में गिरी, क्रेन से निकाली गई

Mon, 27 Apr 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा में मदरा-टेला पांटून पुल पर अनियंत्रित होकर बोलेरो जीप नदी में गिरी। बड़ा हादसा टला। संवाद
विज्ञापन
मदरा-टेला पांटून पुल पर रविवार को बरातियों की बोलेरो नदी में गिर गई। बराती मदरा-टेला पांटून पर खराब वाहन को दे धक्का रहे थे। हालांकि, हादसे में सभी लोग बच गए।
विज्ञापन

पांटून पुल पर एक वाहन स्टार्ट नहीं हो रहा था। इसी बीच पीछे से दूसरी बोलेरो पहुंची तो उसमें सवार छह लोग उतरकर वाहन को धक्का देने लगे। इस दौरान खाली बोलेरो ढलान होने की वजह से अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। संयोग अच्छा था कि बोलेरो में कोई सवार नहीं था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से क्रेन से बोलेरो को नदी से निकाला।
हंडिया के हरिपुर सिधवार के रहने वाला बोलेरो चालक पंकज दुबे बरात में बुकिंग लेकर गया था। रविवार को बरात से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह मदरा-टेला पांटून पुल पर पहुंचा कि पुल पर एक वाहन स्टार्ट नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

पंकज दुबे सहित बोलेरो सवार छह बरती खराब पड़े वाहन को धक्का देने लगे। इसी बीच बोलेरो अनियंत्रित होकर गंगा में जा गिरी। बोलेरो में कोई था नहीं, इसलिए कोई हादसा नहीं हुआ। जेवनिया चौकी इंचार्ज सुमित त्रिपाठी ने बताया कि लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें