फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चार माह से वेतन न मिलने से श्रमिक नाराज

Mon, 27 Apr 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरांव ब्लॉक के 5873 मनरेगा कर्मचारियों को जनवरी माह से 38.42 लाख रुपये पारिश्रमिक नहीं मिला है। ऐसे में श्रमिकों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है। श्रमिक सितारा देवी, जोहरा बानो, रेशमी सिंह, शीला देवी, जितेंद्र और शोभनाथ आदि बकाया भुगतान खाते में भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

भुगतान न होने से तालाब और नाला खोदाई, चकमार्ग, नाली की सफाई और पौधरोपण आदि का कार्य ठप पड़ा है। सोरांव खंड विकास अधिकारी सुवाष चंद्र ने बताया श्रमिकों का मास्टर रोल के मुताबिक उपस्थिति विभागीय पोर्टल पर अपलोड करवा दिया गया है। शासन से फंड अलॉट होते ही भुगतान हो जाएगा। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा प्रयागराज तारिक जमाल ने कहा वित्तीय वर्ष का शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें