फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छात्रा का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Thu, 19 Feb 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बहरिया में ट्रक से कुचल कर छात्रा की मौत पर सड़क पर शव रख ग्रामीगों द्वारा लगाया गया जाम
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर इंटर की छात्रा की मौत के मामले में 24 घंटे बाद भी ट्रक और चालक का पता न चलने पर आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बहरिया नहर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जिससे सिकंदरा- दांदूपुर मार्ग पर करीब पांच घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

सरायगनी निवासी शैलेंद्र कुमार मौर्य की बेटी वैष्णवी मौर्य उर्फ अनुपम(17) बहरिया के आरएस आनंद हूबराजी संवारी संस्कार इंटरमीडिएट कॉलेज मैलहा में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। वैष्णवी की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से होनी थी। देवरा दौलतपुर निवासी वैष्णवी का फुफरा भाई प्रदीप कुमार मौर्य भी इंटर का छात्र है और उसका सेंटर कौशल्या देवी रामारानी मौर्य इंटर कॉलेज धमौर में गया है।
मंगलवार की दोपहर में वैष्णवी अपने फुफेरे भाई प्रदीप कुमार मौर्य के साथ उसके परीक्षा केंद्र देखने गई थी। घर लौटते समय सरायगनी गांव के सामने धमौर मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वैष्णवी छिटक कर सड़क के बीच में आ गई और ट्रक उसको कुचलते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। प्रदीप को भी गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन

थोड़ी देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन इसी बीच मौका पाकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रदीप को सीएचसी मैलहा में ले जाया गया,लेकिन हालत गंभीर होने पर प्रदीप को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
शैलेंद्र कुमार मौर्य की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए वैष्णवी मौर्या का शव परजनों को सौंपा। परिजन शव को बहरिया नहर चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। थोड़ी देर में गांव के लोग पहुंच गए। ग्रामीण पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगा रहे थे। परिजनों का कहना था कि 24 घंटे के बाद भी बहरिया पुलिस ट्रक और चालक को नहीं पकड़ सकी है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने आनन-फानन में बिना बताए वैष्णवी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सड़क पर शव रखकर जाम लगाने की जानकारी होने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। थानाध्यक्ष बहरिया बृजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। एसीपी फूलपुर विवेक यादव लोगों को समझने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजन इस बात पर अड़े हैं कि जब तक ट्रक चालक और मालिक मौके पर हाजिर नहीं किए जाते हैं, तब तक शव को सड़क से नहीं हटाया जाएगा। रात करीब आठ बजे पुलिस द्वारा ट्रक को बरामद करने के बाद लोग सड़क से हटे।
= छात्रा के परिजनों की मांग थी कि ट्रक और चालक को पकड़ा जाए। ट्रक को पकड़ लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों को समझाकर जाम हटवाया गया।-विवेक यादव, एसीपी फूलपुर,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें