फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दिघिया तिराहे पर ट्रेलर बेकाबू, शिव मंदिर तोड़ते हुए घर में घुसा

Thu, 19 Feb 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
दिघिया तिराहा के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गया और सड़क किनारे बने शिव मंदिर को तोड़ते हुए रामआसरे यादव के मकान में जा घुसा। हादसे में मंदिर ध्वस्त हो गया और मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

बताया गया कि ट्रेलर जौनपुर से कानपुर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने नींद लगने से नियंत्रण खोने की बात कही है। सीसी टीम प्रभारी शोएब ख़ान के नेतृत्व में हाइड्रा मशीन से ट्रेलर हटवाकर मार्ग बहाल कराया गया। संवाद












रास्ते में पानी बहाने के विवाद में मारपीट, एफआईआर दर्ज

मांडा। रास्ते में पानी बहाने के विवाद को लेकर छह लोगों ने मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के खमनिया गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी राकेश, साधना, बनारसी लाल, सुसकल्ला देवी और कृष्ण प्रसाद ने मारपीट की। घटना में पीड़ित के बेटे अनुज, बहू संगीता और भगवान दास को चोटें आई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें