फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 02 Oct 2020 06:52 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में विवाहिता का शव फंदे पर झूलता मिला। घटना के समय परिजन खेत में थे। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाघराय थाना क्षेत्र के खरगराय का पुरवा सरई नाहर गांव निवासी धर्मराज गौतम की पत्नी अन्नू देवी (22) का शव बृहस्पतिवार की सुबह लगभग आठ बजे पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर खेत गए परिजन भागकर घर पहुंचे। खबर फैलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया। सूचना पर विवाहिता के मायके पूरेशिव भीखरोर से पिता रामदुलारे गौतम व बाघराय पुलिस मौके पर पहुंची।

मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। किसी तरह उन्हें समझाकर एसओ बाघराय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता रामदुलारे का कहना था कि शादी के बाद से ससुरालीजन आए दिन दहेज की मांग कर रहे थे। रामदुलारे ने मृतका के पति धर्मराज, जेठ रामराज व धर्मराज के बहन और बहनोई के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा नहीं दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें