फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला वाहन चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अवंतिका आवास योजना में शनिवार दोपहर कमरे के अंदर वाहन चालक का शव फंदे पर लटकता मिला। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कौंधियारा थाना क्षेत्र के अंबा ग्राम सभा निवासी सुनील कुमार मिश्रा (40) पुत्र राजनाथ मिश्रा नैनी के अवंतिका आवास योजना में किराये का कमरा लेकर परिवार के साथ रहता था। चार महीने पहले ही उसने यहां पर कमरा लिया था। उसके साथ पत्नी और दो बच्चे रहा करते थे। वह प्राइवेट वाहन चालक था। शनिवार को बच्चों को स्कूल भेजने के बाद वह घर आया और पीछे वाले कमरे में सोने चला गया।
कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी बुलाने गई तो कमरा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद कमरा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांककर देखा। पति को फंदे से लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो आसपास के रहने वालों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और पास के अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी एडीए काॅलोनी राजेश राय का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें