फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बिजलीकर्मी के 17 वर्षीय बेटे का घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर निवासी बिजली कर्मी अजय शुक्ला के 17 वर्षीय बेटे का शव शनिवार को घर में फंदे से लटका मिला। घटना के समय परिवार के सभी लोग कौशाम्बी स्थित ननिहाल गए हुए थे।
विज्ञापन

उधर, किशोर के फोन से फोटो व नंबर समेत अन्य चीजें डिलीट पाई गईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
राजरूपपुर निवासी अजय शुक्ला कौशाम्बी के चायल तहसील में बिजली विभाग में नौकरी करते हैं। उत्तम शुक्ला (17) उनका इकलौता बेटा था, इसके अलावा उनकी एक बेटी भी है। उत्तम 11वीं का छात्र था।
विज्ञापन

अजय ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह परिवार के सभी लोगों को कौशाम्बी के सरायअकिल थाना क्षेत्र स्थित तिल्हापुर गांव ससुराल जाना था, लेकिन पूरी तैयारी के बाद उत्तम ने वहां जाने से इन्कार कर दिया।
इसके बाद वह अपनी पत्नी और बेटी को लेकर सुबह 10:30 बजे घर से चले गए। दोनों को ससुराल छोड़ने के बाद वहीं से चायल अपनी ड्यूटी पर चले गए। इसके बाद घर पहुंचे तो गेट अंदर से बंद था। किसी तरह मेन गेट खोलकर वह अंदर गए तो बेटे के कमरे का दरवाजा भी बंद था।
उन्होंने कई बार बेटे को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो बेटा उत्तम पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। शोर शराबा करने पर परिवार व पड़ोस के अन्य लोग पहुंच आए।
पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खिड़की के रास्ते किसी तरह कमरे में जाकर दरवाजा खोला। इसके बाद उत्तम के शव को फंदे से नीचे उतारा। धूमनगंज इंस्पेक्टर अमर नाथ राय ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्र के फोन से सबकुछ डिलीट पाया गया है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें