फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रसोई में फंदे से लटका मिला युवती का शव, एक युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हवासपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम रसोई में युवती का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। देर रात घटना की जानकारी मिलने पर झूंसी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन

हवासपुर गांव निवासी महेंद्र मिश्र गाड़ी संचालक हैं। इनकी दो बेटियों में बड़ी बेटी माया मिश्र ने (22) 10वीं तक पढ़ाई की थी। बृहस्पतिवार की शाम को मां चंदा देवी और पिता घर से बाहर थे। घर पर माया व छोटी बहन खुशी मौजूद थी। इसी बीच शाम को करीब चार बजे माया का शव रसोई में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला।
कुछ देर बाद खुशी रसोई में गई तो माया का शव फंदे से लटका था। शोर मचाने पर पड़ोसी जुट गए। तभी मां चंदा देवी भी घर पर पहुंच गई। आननफानन माया को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। बेटी की मौत की सूचना पर पिता भी घर पहुंच गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी रात 12 बजे पुलिस को दी गई तो एसओ झूंसी महेश मिश्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शक के आधार पर जौनपुर के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें