फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ससुराल में पत्नी से विवाद के बाद घर लौटे युवक का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फाइल फोटो सत्य नारायण उर्फ सतई। - फोटो : Archive
विज्ञापन
पकरी सेवार में बृहस्पतिवार आधी रात बाद कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला। सुबह परिजनों ने जानकारी पुलिस को दी। परिजनों के मुताबिक वह दो दिन पहले युवक पत्नी और दो बेटियों के साथ ससुराल गया था। वहां पत्नी से हुए विवाद के बाद वह अकेले ही घर लौट आया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पकरी सेवार के सत्यनारायण उर्फ सतई (26) पुत्र उमाशंकर निषाद चार भाइयों में दूसरे नंबर था। वह मजदूरी करता था। वह बुधवार को पत्नी आरती देवी और दोनों बेटियों को साथ लेकर ससुराल भदोही सीतामढ़ी गया था। परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सत्यनारायण ससुराल से घर अकेले लौटा तो बताया कि किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इसलिए पत्नी और दोनों बेटियों को वहीं छोड़कर चला आया है।
उसने यह भी कहा था कि अब पत्नी से कोई संबंध नहीं रखूंगा। परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार आधी रात तक वह घर के सामने सड़क पर घूमता रहा। फिर आधी रात बाद घर में अपने कमरे में जाकर अंदर से सिटकिनी बंद कर ली। सुबह वह काफी देर तक नहीं उठा तो भाई पंचम उसे उठाने गए। दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद खिड़की से झांककर देखने पर सत्यनारायण का शव फंदे से लटका था। दरवाजा तोड़कर घरवाले अंदर गए। सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी पर एसीपी मेजा बृजेश पाठक और इंस्पेक्टर नितेंद्र शुक्ला भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की है। एसीपी ने बताया पत्नी और परिजनों से मामले की पूछताछ की गई है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें