फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दुबई से डेढ़ माह के बाद पहुंचा युवक का शव

Mon, 08 Jun 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर माफी गांव में मृतक का शव पहुंचने पर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
दुबई में युवक की हादसे में मौत के बाद उसका शव रविवार को करीब डेढ़ माह बाद घर पहुंचा। इस दौरान इकलौते बेटे को खो चुकी वृद्ध मां, पत्नी और तीन मासूम बच्चों की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। बाद में गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर माफी गांव निवासी 35 वर्षीय रंग बहादुर पटेल लगभग चार माह पहले दुबई गया था। परिजनों ने बताया था कि बीते 27 अप्रैल को दुबई में हुए एक हादसे में रंग बहादुर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें