फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैव विविधता बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : सरिता सिंह

Mon, 08 Jun 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
इफको फूलपुर में रन फॉर एनवायरमेंट रैली के दौरान पौधरोपण करते अधिकारी।
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ इफको फूलपुर के घियानगर कॉलोनी में रविवार को रन फॉर एनवायरमेंट रैली निकाली गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए इफको की प्रथम महिला सरिता सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे और वन्यजीव पर्यावरण संतुलन की आधारशिला हैं। जैव विविधता का संरक्षण केवल प्रकृति के लिए ही नहीं, बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इफको फूलपुर के इकाई प्रमुख पीके सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व है। मौके पर महाप्रबंधक पीके पटेल, रत्नेश कुमार, एके गुप्ता, आरपी यादव, संदीप गोयल, शैलेश शेरकर, संजय कुमार, शंभू शेखर और पंकज पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें