फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पति को खाना देने जा रही महिला का संदिग्ध अवस्था में मिला शव

विज्ञापन
इमलीगांव की मृतका मनीता देवी का फाइल फोटो
विज्ञापन
सरायअकिल के इमलीगांव गांव में शुक्रवार रात पति को खाना देने जा रही एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में रास्ते में मिला। परिजनों ने गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

इमलीगांव निवासी दशरथ लाल गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गोविंदपुर नहर रोड स्थित पशुबाड़े में रहते हैं। शुक्रवार रात उनकी पत्नी मनीता देवी (45) घर से टिफिन में खाना लेकर पशुबाड़े के लिए निकली थीं। रात करीब नौ बजे तक उनके नहीं पहुंचने पर दशरथ ने घरवालों से जानकारी ली।
इसके बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो गांव और पशुबाड़े के बीच रास्ते में मनीता का शव पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार महिला के गले पर काले निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। इससे उन्होंने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को बड़े बेटे शेष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार दोपहर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की और मामले के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया।
-
खाने से भरा टिफिन व मोबाइल गायब

परिवार वालों का आरोप है कि जिस स्थान पर मनीता का शव मिला है, वहां से कुछ दूरी पर घसीटने जैसा निशान मिला है। उनका चप्पल भी कुछ दूरी पर पड़ा मिला। टार्च के इस्तेमाल के लिए महिला ने बगैर सिमकार्ड लगा कीपैड मोबाइल लिया था। साथ में खाने से भरा टिफिन भी था, लेकिन घटना स्थल से मोबाइल और टिफिन दोनों नहीं मिला।
-


परिजनों ने कहा, किसी से नहीं है परिवार की रंजिश
मृतका के पति दशरथ ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। दो बेटों और तीन बेटियों का परिवार है। दोनों बेटों और दो बेटियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी अंजली की शादी होना बाकी है। पत्नी को कोई गंभीर बीमारी भी नहीं थी, जिससे उसकी मौत हो सके। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए यही बताया कि उनके पत्नी मनीता की हत्या ही की गई है।
-
रास्ते में दोनों नातियों को टिफिन लेकर आती दिखी थी मनीता


मृतका की छोटी बेटी अंजली ने बताया कि बड़े भाई शेष कुमार के दोनों बेटे 11 वर्षीय अनुराग और नौ साल के राममिलन शुक्रवार शाम पशुबाड़े में अपने बाबा दशरथ के साथ थे। रात आठ बजे दोनों खाना खाने घर लौट रहे थे तो रास्ते में मां उन्हें टिफिन ले जाते दिखी थी।

-
परिवार वालों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। - अमिता सिंह, एडिशनल एसपी
विज्ञापन

इमलीगांव की मृतका मनीता देवी का फाइल फोटो

इमलीगांव की मृतका मनीता देवी का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें