फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घर में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भनौरी गांव के मजरा बिंद बस्ती में एक नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने नवविवाहिता के पति और ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी राम अवध बिंद के दूसरे नंबर के बेटे सोनू बिंद (22) की शादी चार जून को मजरा पिपरांव बारा के दिलीप कुमार बिंद की बेटी खुशबू बिंद (21) से हुई थी। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची कौंधियारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नव विवाहिता के पति सोनू बिंद के मुताबिक खुशबू अक्सर फोन पर किसी से बात करती थी। मना करने पर बुधवार भोर में उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। वहीं, मायके के लोगों ने नवविवाहिता की हत्या कर सबूत मिटाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खुशबू को पहले मारापीटा गया फिर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

कौंधियारा पुलिस ने पति व ससुर गिरफ्तार कर लिया है। खुशबू के भाई सुशील कुमार बिंद ने पति जितेंद्र कुमार, ससुर राम अवध, सास राजकुमारी जेठ रामेंद्र कुमार, नंद गुंजा के खिलाफ दहेज मांगने के आरोप में तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि तहरीर ले ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें