फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बिजली कटौती से बेहाल लोगों ने घेरा उपकेंद्र, जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अकारीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब आधा दर्जन फीडरों से गांवों तक बिजली पहुंचाई जाती है। लेकिन, हफ्ते भर से लो वोल्टेज और ट्रिपिंग के चलते लोगों को परेशान होना पड़ा है। इसके बाद लोगों ने मंगलवार शाम को उपकेंद्र पहुंचकर बिजली अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि आपूर्ति बाधित होने की वजह से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

तकरीबन सप्ताह भर पहले से सोरांव के अकारीपुर गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अधिकारियों कर्मचारियों की मनमानी के चलते गांवों, कस्बों व बाजारों में लो वोल्टेज और बिजली की अंधाधुंध कटौती की जा रही है। जिस वजह से लोगों का गर्मी में जीना मुहाल हो गया है।
वहीं, दूसरी और धान की नर्सरी की रोपाई का भी सीजन है। लेकिन, दिन-रात की जा रही कटौती की वजह से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों के सबमर्सिबल नहीं चल पा रहे हैं। किसानों के मुताबिक एक एकड़ धान की नर्सरी का खेत तैयार करने के लिए 10 घंटे सबमर्सिबल से पानी लगाना पड़ता है। पंप बंद होने पर पानी सूखने लगता है। जिस वजह से दिक्कत होती है। इसके बावजूद बिजली विभाग आपूर्ति बाधित करता है। मंगलवार शाम को दर्जनों किसान और क्षेत्र लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए और अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार ने कहा कि उपकेंद्र क्षमता से अधिक बिजली की सप्लाई कर रहा है। जिस वजह से लो वोल्टेज व अन्य समस्याएं आ रही हैं। इसके लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें