फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : गंगा की तेज धारा में बहे दो किसानों की लाश दूसरे दिन सैदाबाद में मिली, तीन लोग बचा लिए गए थे

Wed, 27 Aug 2025 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हंडिया थाना क्षेत्र के धोकरी गांव के समीप बढ़ी हुई गंगा की चपेट में आने से पांच लोग बह गए थे। इनमें से तीन को बचा लिया गया था, लेकिन दो लोगों को पता नहीं चला।
विज्ञापन
झूंसी के बदरा सोनौटी गांव में बाढ़ का पानी आने से संपर्क मार्ग टूट गया है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया थाना क्षेत्र के धोकरी गांव से मवेशी चराकर लौट रहे पांच किसान मंगलवार की शाम पुलिया पार करते समय गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए थे। जिसमें से तीन किसान किसी तरह से बच गए लेकिन दो गहरे पानी में समा गए थे। उन्हें खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम एवं पुलिस बल प्रयास करती रही।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह 10:30 बजे एनडीआरएफ की टीम को घटनास्थल से 100 मीटर दूर झाड़ी में संग्रामपट्टी गांव निवासी श्याम बिहारी यादव (55) व जमशेदपुर गांव निवासी श्याम नाथ यादव (65) का शव मिला। दोनों किसानों का शव मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। मृतक श्याम नाथ यादव सीओडी छिवकी से सेवानिवृत्त हुए थे।

परिवार में पत्नी कमला देवी व एक पुत्र सुनील यादव है। वहीं, दूसरे मृतक श्याम बिहारी अपने पीछे पत्नी राजकुमारी व तीन पुत्र अखिलेश यादव, रत्नेश यादव और मिथिलेश यादव को छोड़ गए।घटना की सूचना मिलते ही परिवारजनों को सांत्वना देने के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ सुरेश चंद्र मौर्य, हंडिया विधायक हकीम लाल बिंद समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। हंडिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में भी पूर्व विधायक वासुदेव यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश चंद्र मौर्य सहित कई लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने सरकार द्वारा परिवार को आर्थिक मदद प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिया ऊंची बनाई गई होती तो बच सकती थी किसानों की जिंदगी

हंडिया थाना क्षेत्र के बींदा गांव से धोकरी लीलापुर होते हुए सड़क झूंसी आकर मिलती है। महाकुंभ को देखते हुए प्रशासन द्वारा इस सड़क का चौड़ीकरण किया गया है, लेकिन धोकरी गांव के पास बनी पुलिया को ऊंचा बनाया गया होता तो शायद किसानों की जान बच जाती। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि पुलिया के दोनों तरफ सड़क की ऊंचाई अधिक है, पुलिया नीचे है। इस कारण गंगा नदी का पानी ऊपर तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें