फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंडिया में मोदी मंदिर से असहज हुई भाजपा

Sun, 31 May 2015 02:11 AM IST
City News
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। हंडिया तहसील के जलालपुर कस्बे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंदिर निर्माण से भाजपा असहज हो गई है। पूर्व के एक मामले में प्रधानमंत्री की ओर से नाराजगी जताने से पार्टी के नेता हर हाल में इसका निर्माण रुकवाना चाहते हैं। वहीं मोदी मंदिर बनाने वालों ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय मंदिर का निर्माण न रोकने पर जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। श्री कृष्ण सेना ने भाजपा नेताओं की धमकी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का मन बनाया है।
विज्ञापन


कई महीने पहले महाराष्ट्र में खुद का मंदिर बनाने के खिलाफ प्रधानमंत्री ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंदिर ढहा दिया लेकिन इलाहाबाद में श्री कृष्ण सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। बीते मंगलवार को मंदिर की नींव डालने वाले श्रीकृष्ण सेना के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव का दावा है कि वह मोदी मंदिर अपनी जमीन में बना रहे हैं।

 प्रधानमंत्री मोदी राजा और वह उनकी प्रजा हैं। राजा का मंदिर बनाने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। उनका दावा है कि क्षेत्र में मोदी के समर्थक वह अकेले नहीं हैं। तमाम समर्थक मंदिर निर्माण के पक्ष में हैं।
विज्ञापन

उधर, मीडिया में मंदिर निर्माण शुरू होने की खबरें और तस्वीरें प्रकाशित हुईं तो भाजपाई सक्रिय हो गए। आरोप है कि पूर्व विधायक व काशी प्रांत के महामंत्री प्रभाशंकर पांडे ने मोदी मंदिर बनाने वालों को धमकी दी। पुष्पराज ने कहा कि वह भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे और मंदिर निर्माण जारी रखेंगे। उधर, प्रभाशंकर ने मोबाइल पर कॉल रिसीव नहीं की। न ही मैसेज का उत्तर दिया। मामले में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ल का कहना है कि मोदी मंदिर का निर्माण भाजपा कार्यकर्ता नहीं बल्कि श्रीकृष्ण सेना के कार्यकर्ता करा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी पहले ही मंदिर निर्माण को लेकर नाराजगी जता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें