फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अनूप जलोटा और सूर्य प्रकाश दुबे के भजनों पर झूमे श्रोता

Thu, 21 Aug 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
कीडगंज में श्री बाल कृष्ण जन्माष्टमीकमेटी की ओर से आयोजित भजनसंध्या में प्रस्तुति देते भज - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को कीडगंज के सतीशाह चौराहे पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने अपने सुरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो... भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ऐसी लागी लगन, कभी-कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े, जग में सुंदर हैं दो नाम, अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम आदि कई भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। इन भजनों पर श्रोता झूमते नजर आए।

अनूप जलोटा ने कहा कि सनातन धर्म भारत की आत्मा है और उन्होंने भजनों के माध्यम से सनातन धर्म की सेवा करने का संकल्प लिया है। बताया कि उन्होंने 500 भजन गायकों को तैयार करने का भी संकल्प लिया है। कहा कि वह भारत के सनातन की आध्यात्मिक शक्ति को देश-दुनिया में प्रचारित करेंगे।
विज्ञापन

वहीं भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने अपने भजनों की शुरुआत जय राधे राधे जय श्यामा से की। इसके बाद श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, नाम मेरी राधा रानी का, मेरी अर्जी लगी है, राधा रानी कृपा बरसाए रखना आदि कई भजन प्रस्तुत किए।


कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी बटुक जी महाराज और मेयर गणेश केसरवानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान भगवान महाकाल, महाकाली, कृष्ण-सुदामा की भव्य कलात्मक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। कीडगंज के श्रीश्री कृष्ण जन्माष्टमी कमेटी की ओर से संयोजक आयुष अग्रहरि ने कार्यक्रम के आयोजन में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन आभा मधुर श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, शैलेंद्र मधुर, व्यापारी नेता सतीश चंद्र केसरवानी, शिव कुमार वैश्य, वरुण केसरवानी, राजन शुक्ला, लालमणि तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें