अतीक अहमद गिरोह की संपत्तियों की जांच हो रही है। अब अतीक के करीबी सफेदपोशों की संपत्ति भी जांच के दायरे में होगी। अतीक अहमद के अलावा दिलीप मिश्रा, राजेश यादव और बच्चा पासी गैंग के खिलाफ भी पुलिस बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। संपत्तियों के साथ ही विवेचना और मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए भी पुलिस की टीम तैयार की जा रही है। संपत्तियों के चिन्हीकरण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें संयुक्त रूप से काम करेंगी।
आईजी केपी सिंह में जिले में अतीक अहमद बच्चा पासी राजेश यादव दिलीप मिश्रा गैंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। आईजी ने बताया कि अतीक अहमद गिरोह की संपत्तियों की जांच पुलिस कर रही है। अब इसमें उन सफेदपोशों को भी शामिल किया जाएगा जिन्होंने अतीक के नाम पर बेहिसाब संपत्ति कमाई है और गैंग को भी फायदा पहुंचाया है।
पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें संपत्तियों का पता लगाने में जुटी हैं। इसके अलावा गैंग में कितने लोगों के पास कितने असलहे है? मुकदमों के बावजूद उन्हें असलहा कैसे मिल गए? उनकी निरस्तीकरण की क्या कार्रवाई चल रही है। सभी विषय में अधिकारियों के साथ मंथन किया गया।
अतीक अहमद दिलीप मिश्रा बच्चा पासी और राजेश यादव गैंग के कितने लोगों के खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं? विवेचना की क्या स्थिति है? इन सब की जांच पुलिस टीमें शुरू कर चुकी हैं। किन किन करीबियों पर गैंगस्टर नहीं लगा है। पुलिस टीम सब का पता लगेगा जल्द ही अधिकारियों को रिपोर्ट करेगी। राजस्व विभाग और पुलिस की टीमें चारों अपराधियों की नामी और बेनामी संपत्तियों का पता लगाकर उनकी सीजिंग की कार्रवाई करेगी।आईजी ऑफिस में हुई बैठक में एसएसपी अभिषेक दीक्षित, एडीएम, सी आर ओ, एसपी सिटी, एसपी क्त्रसइम आदि अधिकारी मौजूद रहे।