फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडेरा मंडी को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक खोलने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन मंडी मुुंडेरा की सचिव रेनू वर्मा ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान जिले की इस मंडी में सब्जियों की कमी नहीं है। यहां पर्याप्त मात्रा में प्रदेश एवं देश के विभिन्न भागों से सब्जियां पहुंच रही है। ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। मंडी केवल फुटकर कारोबार के लिए ही बंद की गई है। वहां थोक कारोबार चल रहा है। अभी मंडी रात दस बजे से सुबह आठ बजे तक खुल रही है लेकिन, इसे अब सुबह छह बजे तक खोलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

मंडी सचिव के मुताबिक हर रोज मंडी में सब्जियों का थोक रेट तय किया जा रहा है। उसी रेट के हिसाब से ही मंडी में थोक सब्जियां बिक रही हैं। मंडी में अब तक 800 दिहाड़ी मजदूरों से भत्ते का फार्म भरवा कर जिला प्रशासन को भेजा जा चुका है। अब कुछ आढ़तियों के यहां काम करने वाले मजदूरों के नाम ही भेजे जाने को रह गए हैं। यह नाम भी एक दो रोज मेें भेज दिए जाएंगे। मंडी में सब्जियों की आवाजाही के लिए वाहन पास भी जारी किए गए हैं। इसमें अंतर्राज्यीय 82, अंतर्जनपदीय 78, जिले में सब्जी आपूर्ति के लिए 342 एवं ई रिक्शा/आटो के 170 पास जारी किए गए हैं। मंडी में सामाजिक दूरी लोगों के बीच बनी रहे इसके लिए तमाम स्थानों पर घेरे भी बनाए गए हैं। साथ ही यहां नियमित रूप से सैनिटाइजेशन का भी कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें