प्रदेश भर के डेढ़ दर्जन के करीब सरकारी विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 946 पद भरे जाने हैं।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने हिन्दी ट्रांसलेटर के चार तरह के पदों के लिए आवेदन मांगा है। आवेदन 30 अप्रैल तक किया जा सकेगा। सभी पदाें के लिए 19 जून को लिखित परीक्षा होगी।
आयोग की ओर से जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर और हिन्दी प्राध्यापक पद के लिए शनिवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया। इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गया। प्रतियोगी 28 अप्रैल तक फीस जमा कर सकते हैं। 30 अप्रैल तक आवेदन हो सकेगा। 19 जून को प्रस्तावित परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे। पहला पेपर वस्तुनिष्ट आधारित होगा, जिसमें कुल 200 प्रश्न होंगे। इनमें 100 प्रश्न सामान्य हिन्दी और 100 सामान्य अंग्रेजी के होंगे। सभी प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है। दूसरा पेपर विस्तृत उत्तरीय होगा। पहला पेपर क्वालीफाइंग करने वाले अभ्यर्थियों के ही दूसरे प्रश्नपत्र का मूल्यांकन होगा।